Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की।

12 Mar 2026

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद गला में काफी आकर्षक लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह जोड़ा जल्द ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News